पुलिस के अभियान के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार , तमंचा और कारतूस बरामद

हाथरस। 

थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी भुर्रका थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस को नगला बिहारी मोड से पुरदिलनगर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2