जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा- “चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी करें जनगणना में भागीदारी।”

हाथरस । 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों एवं आमजनमानस से अपील करते हुए कहा है कि भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य दिनांक 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। यह प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं जनहितकारी नीतियों के निर्माण में सहायता प्राप्त होती है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे स्वेच्छा एवं जिम्मेदारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना कर, सही और पूर्ण जानकारी निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करें तथा इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्व-गणना हेतु नागरिक भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠ पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं एवं योजनाएं पहुंचाने के लिए सही आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी नागरिक जनगणना के दौरान मांगी गई जानकारी को सत्य एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से भी अपील की है कि वे आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप स्व-गणना की प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक है, जिससे नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2