नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा संचालित निशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र पर आयोजित निशुल्क पोलियो जांच शिविर में दिन भर उमडी पोलियो से ग्रसित लोगों की भीड़
अलीगढ़ रोड एलआईसी के नीचे नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा संचालित निशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र पर आयोजित निशुल्क पोलियो जांच शिविर में दिन भर पोलियो से ग्रसित लोगो की भीड़ लगी रही। प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ महेश गुप्ता द्वारा सभी पोलियो के मरीजों का निशुल्क प्रशिक्षण परीक्षण करने के साथ ऑपरेशन के लिए भी चिन्हित किया था। निःशुल्क पोलियो जांच शिविर का शुभारंभ प्रमुख नमकीन प्रमुख उद्यमी अभय गर्ग,जेपी अग्रवाल एलआईसी आरबी शर्मा ओपी वर्मा सतीश चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जिलित करके किया था। कार्यक्रम संयोजक जेपी अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2017 में यहां पर निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की गई थी इस सेंटर पर प्रतिदिन 60 से 70 लोग फिजियोथेरेपी के लिए आते हैं उनमें से किसी से भी कोई धनराशि नहीं ली जाती है नारायण सेवा संरक्षण द्वारा यहां पर चिकित्सा के रूप में डॉ धरनेन्द्र कुमार व सतीश सिंह की नियुक्ति कर रखी है। उन्होंने बताया कि पिंकी फूड के संचालक प्रमुख उद्यमी अभय गर्ग द्वारा निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर के लिए अपना यह हॉल निःशुल्क दे रखा है। आज के समय यह बहुत बड़ी बात है कि जिस को बह किसी को किराये देते तो लाखों रुपये प्रति माह कमा सकते थे, इनके पुत्र पराग, गर्ग,व पुनीत गर्ग भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चल रहे हैं।
जेपी अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान की स्थापना करीब 40 साल पहले हुई थी यहां पर फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ वर्ष 2017 में हुआ था।तभी से यहाँ प्रतिवर्ष इसी तरह पोलियो के लोगों की निशुल्क जांच के शिविर लगाया जाता है।शिविर में चिकित्सक द्वारा जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाता है उन मरीजों को हम लोगों की टीम अपने खर्चे पर निशुल्क उदयपुर ले जाती है और वहां ऑपरेशन कराती है मरीज के साथ जाने वाले व्यक्ति और मरीज के रहने खाने-पीने की व्यवस्था भी नारायण सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क की जाती है जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए ले जाया है उन्हें आपरेशन के बाद वापस भी निशुल्क लाया जाता है। लाया जाएगा उनसे कोई धनराशि नहीं ली जाएगी।
जांच शिविर में निशुल्क सेवाएं देने वाले डॉक्टर सौरव महेश गुप्ता का सभी ने फूलमाला दुपट्टा पहना कर स्वागत कर प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उद्यमी अभय गर्ग, सतीश चंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल, ओपी वर्मा ,आरबी शर्मा ,नवग्रह मंदिर के महंत पंडित दिनेश गुरु ,, प्रेस क्लब आफ हाथरस अध्यक्ष उमा शंकर जैन, फेम जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, गोवंश प्रकोष्ठ के नेता शिव शंकर गुलाटी ,पराग गर्ग, पुनीत गर्ग आदि लोग मौजूद थे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें