हाथरस सिटी स्टेशन पर सांसद ने किया आरो पानी चिलर प्लांट का शुभारंभ हाथरस।

हाथरस। 

रावत शिक्षा समिति दिव्यांग नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के अध्यक्ष संस्थापक डॉ एम एल रावत के आर्थिक सहयोग से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पानी प्लांट चिलर सहित स्थापित किया गया जिसका शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान के कर कमलों द्वारा फीता काटकर  एवं दीप प्रज्ज्वलित करके  जे पी भारती ए ई एन मथुरा व विपिन कुमार सारस्वत चीफ कोर्मसियल सुप्रिडेंट हाथरस संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत सिटी रैल ने संयुक्त रूप फीता काट  दीप  प्रज्ज्वलित कर किया। 

उक्त कार्यक्रम  ए डी आर एवं ए सी एम् इज्जत नगर अन्य सहयोगी टीम  भ्रमण समय जनपद में खारे पानी व सिटी स्टेशन पर पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए समाज सेवियों द्वारा संज्ञान में लाने पर उन के अनुरोध पर रावत शिक्षा समिति दिव्यांग नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के संस्थापक डॉ एम एल रावत को अवगत कराने पर सहमति प्रदान  करते हुए यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार पानी प्लांट व चिलर सहित पांच हजार स्टोक ठंडा पानी व सादा स्थापित किया।

 उद्घाटन समारोह में आए सभी अतिथियो का संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत व सहयोगी टीम द्वारा सभी अतिथियों सांसद अनूप प्रधान,  विवेक गुप्ता मंडल अध्यक्ष, दीपक मुदगल, दिव्य भारद्वाज, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों , विपिन कुमार सारस्वत चीफ कोर्मसियल सुप्रिडेंट हाथरस सिटी स्टेशन प्रभारी आदि सभी का अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत  संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत, राजमाला अध्यक्ष दिव्यांग विकास संगठन दिव्यांग सैना ,अर्चना शर्मा, पीयूष रावत, दीपक शर्मा, नरेन्द्र शर्मा  ,नलिन कुमार, वव्लु कुमार, अशोक गोटेवाल आदि ने किया। 

मुख्य अतिथि अनूप प्रधान सांसद ने उक्त कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज और गरीब असहायों दिव्यांग को नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र में रखकर सम्पूर्ण सेवा नि शुल्क देना बहुत ही सराहनीय है। यह भगवान की पूजा के समान हैं। 

इस अवसर पर रिषी शर्मा,  विशाल, प्रसान्त, सानू, सपना, खुश्बू ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी ,पिक्की महावीर प्रसाद गौतम, एस सी उपाध्याय ,आर एस सारस्वत, सुभाष शर्मा, विनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2