एटा रोड पर तेज गति से जा रही स्कार्पियो गाडी ने दो युवकों को टक्कर मार दी, आनन फानन में दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया और एक युवक की हालत गंभीर होने पर अलीगढ हायर सेंटर रेफर कर दिया ।
एटा रोड स्थित गांव नगला चीला निवासी धर्मेंद्र अपने साथी सुनील कुमार के साथ मक्का के खेत में पानी लगाकर अपने घर की ओर लौट रहे थे, जीटी रोड पर अलीगढ की ओर से तेज गति में आ रही स्कार्पियो गाडी ने दोनों युवकों को टक्कर मारदी, जिससे धर्मेंद्र और सुनील रोड पर घायल अवस्था में गिर पड़े। आनन फानन में राहगीरों व स्वजनों द्वारा दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया व सुनील की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं स्कार्पियो में सवार युवक गुरुवार की रात्रि अब्दुल अहद निवासी सोनिया विहार दिल्ली अपने दो साथियों के साथ दिल्ली से मैनपुरी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे | कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मृतक धर्मेंद्र के पिता रामवीर सिंह ने कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें