सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री ने किया कैलोरा चौराहा पर ठाकुर मलखान सिंह की मूर्ति का अनावरण

जनपद में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत 1024.70 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा  308.91 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास


हाथरस। 

  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैलोरा चौराहा स्थित ठाकुर मलखान सिंह जी की मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही जनपद हाथरस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, विकास हेतु जनपद वासियों के लिये दी सौगात।

स्वागत की कड़ी में  मंत्री जयवीर सिंह तथा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि को जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके अलावा विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं मंच पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधिगणों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया। इसके अलावा पर्यटन मंत्री का स्वागत सम्मानित लोगों एवं मात्र शक्ति द्वारा फूलों की माला पहनाकर किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री ने कुल 1024.70 लाख रुपये लागत की 9 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें विकास भवन स्थित पर्यटन केन्द्र निर्माण एवं विकास कार्य, मूढ़ा वाली माता मंदिर, दाऊजी महाराज मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, उदय सिंह की कचहरी परिसर में लैंडस्केपिंग एवं जनसुविधा कार्य, गंगागढ़ी स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर, सिद्धपीठ परसरा तीर्थभूमि, ढकपुरा मंदिर (स्वर्ग आश्रम) तथा काली माई मंदिर के पर्यटन विकास कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 308.80 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें ग्राम नगला अहीर स्थित शिव मंदिर, विसाना माता तारागढ़ मंदिर, सादाबाद में दाऊजी महाराज मंदिर तथा सिकंदराराऊ में प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में मल्टीपरपज हॉल, सुलभ प्रसाधन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य सम्मिलित हैं।

पर्यटन  मंत्री  ने जनपद हाथरस में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कुल 725.00 लाख रुपये की विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। घोषित परियोजनाओं के अंतर्गत विधानसभा हाथरस क्षेत्र के आर्य नगर, ढकपुरा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री शेड, सुलभ प्रसाधन, पेयजल एवं बेंच आदि सुविधाओं के विकास कार्य हेतु रुपये 145 लाख, विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम नगला विजन बरामई स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, सुलभ प्रसाधन, सोलर लाइट, बेंच, पेयजल एवं इंटरलॉकिंग पाथवे निर्माण कार्य के लिए रुपये 145 लाख, इसी विधानसभा क्षेत्र के पुरदिलनगर स्थित ललिता माता मंदिर पर भी बहुउद्देशीय हॉल, सुलभ प्रसाधन, सोलर लाइट, बेंच, पेयजल एवं इंटरलॉकिंग पाथवे निर्माण कार्य हेतु रुपये 145 लाख, विधानसभा सादाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरपुर स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सुलभ प्रसाधन, बहुउद्देशीय हॉल एवं बेंच आदि सुविधाओं के विकास हेतु रुपये 145 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त हाथरस ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसारा स्थित परशुराम आश्रम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य हेतु भी 145 लाख रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, विकास, निवेश, पर्यटन, आधारभूत संरचना एवं सुशासन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और आमजन को सुरक्षा एवं विकास का वातावरण प्राप्त हुआ है।  मंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जा रहा है तथा प्रत्येक परियोजना की शुरुआत के साथ उसकी पूर्णता की तिथि भी निर्धारित की जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, हाईवे, एयर कनेक्टिविटी एवं आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे प्रदेश निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा, तब भारत विश्व की अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न विकास एवं पर्यटन परियोजनाओं की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद से संबंधित प्रस्ताव समय से शासन को प्रेषित किए जाएं, जिससे उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना सहित विभिन्न परियोजनाओं पर भी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। अंत में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं जनता द्वारा रखी गई अपेक्षाओं एवं मांगों का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार जनपद हाथरस के विकास हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि एवं  विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक प्रदीप कुमार तथा  विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से हाथरस जनपद में पर्यटन, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों के जीर्णाेद्धार, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार तथा विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनपद को नई पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री  एवं पर्यटन व संस्कृति मंत्री  के नेतृत्व में हाथरस जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन कॉन्क्लेव, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, झील विकास, हाईवे कनेक्टिविटी एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण जैसे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, लोककल्याण एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने  मंत्री से जनपद हाथरस पर इसी प्रकार निरंतर स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सहित मंचासीन जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  मंत्री द्वारा जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु दिए गए निर्देशों एवं घोषणाओं को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद प्रशासन पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान  पूर्व विधायक,  पूर्व जिलाध्यक्ष,  सांसद प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, अपर  जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अलीगढ़, जिला पर्यटन अधिकारी,  जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...