थाना सासनी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल पर अवैध असलाह के साथ वायरल वीडियो से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया है। अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल वीडियो संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सासनी जनपद हाथरस को निर्देशित किया गया था ।
जिसके क्रम में दिनांक 07.05.2026 को थाना सासनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ वीडियो में दिख रहे 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें