सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया कृषि विज्ञान केन्द्र हाथरस का निरीक्षण

हाथरस । 

जनपद में कृषि विकास से संबंधित गतिविधियों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, हाथरस का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र परिसर में संचालित व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कृषि तकनीकी परामर्श, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों तथा नवीन कृषि उपकरणों की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उन्नत बीज, जैविक खेती, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

कृषि विज्ञान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधशाला में तैयार की जा रही पौध के बारे में जानकारी करने पर जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ट्रे पर पौध तैयार करने का कार्य ऑटोमेटिक शीड प्लांटिंग मशीन के माध्यम से की जाती है। उन्होंने बताया कि शीड प्लांटिंग से लेकर पौधशाला में पौधों की देखरेख व रख रखाव की व्यवस्था स्वयं सहायता समूह के माध्यम से की जा रही है। पौध बिक्री के उपरांत स्वयं सहायता समूह को निर्धारित मानक के अनुरूप भुगतान किया जाता है। वर्तमान में पौधशाला में मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, लौकी आदि की पौध तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्नतशील बीज भी तैयार किये जाते हैं। इस दौरान उन्होंने ऑटोमेटिक शीड प्लांटिंग मशीन से बीज लगाने की प्रक्रिया से लेकर अंतिम रूप देने तक की विधि का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी से कृषकों को जागरूक किये जाने हेतु एवं वैज्ञानिक खेती व उन्नतशील फसलों के उत्पादन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र पर ही कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश



 दिए, ताकि आने वाले किसान कार्यशाल के साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित होने वाले कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसान नवीन कृषि तकनीकों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कड़कनाथ/कुक्कुट पालन तथा बकरा पालन हेतु स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस दिशा में कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जाए तथा किसानों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...