पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में बार्डर एवं संवेदनशील, दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति चेकिंग की गई । इसी क्रम में पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन सामान्य में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा जनपद में दुर्घटना संभावित स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, वाहनों मे अनुमानिक संख्या से अधिक सवारियाँ ले जाने, ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब का सेवन कर वाहन चलाना), बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,दोष पूर्ण नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड आदि वाहनो की चैकिंग की गयी तथा आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के कुल 619 वाहनों के चालान किये गये व 11 वाहनों 7 डंपर,1 कार,1 ट्रैक्टर, 2 मोटरसाइकिल को सीज किया गया । इस दौरान वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहनों में ओवर लोड सवारियां न भरें, दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन चलायें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे व वाहन संबंधी सभी पेपर रखे । भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें । वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें