टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई

सिकंदराराऊ। 

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में श्री रविंद्रनाथ टैगोर  जो एक महान युग दृष्टा ,साहित्यकार, कवि व एशिया के प्रथम नोवेल पुरुस्कार विजेता एवं शिक्षाविद की जयंती मनाई गई ।

आधुनिकता के साथ - साथ नैतिक मूल्यों , भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को न छोड़ने संकल्प लेते हुए छात्र  छात्राओं ने इन राष्ट्रीय गौरव को विश्वस्तर बढ़ाने वाले जन - गन- मन के रचयिता टैगोर जी से प्रेरणा प्राप्त की व उनके रचित  बंगला गीतों,ओ बंधुआ गाना , आकाशे बातासे , कोमोला निरित्तो कोरे पर नृत्य किये व भाषण दिये। 

प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने टैगोर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए । छात्र छात्राओं  को श्री रविंद्रनाथ टैगोर जी के जीवन चरित्र से आत्मनिर्भरता ,मेहनत ,आत्मविश्वास

एवं अनुशासन से जीवन में सफलता प्राप्त कने का संदेश दिया। मीत माहेश्वरी ,सृष्टि गुप्ता ,भूमि यादव ,विदुषी पचौरी , अपूर्वी मालपानी , गार्गी गौतम ,दिव्यांशी यादव ,वैशनवी भारद्वाज ,अंशिका सिंह, नंदिनी जादोंन, उन्नति ,हबीबा युसूफ आदि कार्यक्रम में भाग लिया।

सभी का कार्य सराहनीय रहा ।

इस अवसर पर संध्या जादों ,मनीषा गोला , कविता पुन्ढीर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2