प्रतिभाओं का विकास प्रोत्साहन से होता है। प्रोत्साहन से उन्हें जहां कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है वहीं उसका लाभ यह भी होता है कि उन्हें देखकर अन्य के बीच भी कुछ करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
उक्त बातें हाथरस से पधारे मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि चौहान ने कर्मयोग सेवा संघ और साइंस एजुकेशन पॉइंट के सयुंक्त तत्तावधान में ममता फार्म हाउस में आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह तथा कवि सम्मेलन के दौरान कहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह पुंढीर ने तथा संचालन विवेकशील राघव और शिवम आजाद ने संयुक्त रूप से किया।
विशिष्ट अतिथि खुशबू यादव उर्फ राजरानी ने कहा कि आज का कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को एक उचित मार्गदर्शन देगा। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के लगभग 160 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को
स्मृतिचिन्ह और फूलमाला से सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में मैनपुरी से आये बदन सिंह मस्ताना, कासगंज से आये डॉ. अजय अटल, इगलास से आये गाफिल स्वामी, एटा से आये संजीव सरगम, कवियत्री गीता गीत, देवेंद्र दीक्षित शूल, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट, विश्राम सिंह यादव, शिव संभव, शिवम आजाद, पंकज पंडा आदि ने काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेशप्रताप गांधी, श्रीनिवास यादव, हरपाल सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामकिशन बबलू यादव, नागेन्द्र सिसौदिया, सोनू प्रधान, मुन्नीलाल सिंह, मास्टर सिंह, विनोद, हरपाल, डॉ रीनेश यादव, मुकेश गौतम, सौरभ पुंढीर, पंकज गौतम, आशुतोष सक्सेना, भानुप्रताप सक्सेना, सन्दीप पुंढीर, सन्तोष पुंढीर, विनय पचौरी, रघुवेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक विवेकशील राघव तथा पंकज पंडा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें