सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरा युवा भारत, हाथरस एवं जिला पूर्ति कार्यालय, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में ’’5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

हाथरस ।

 मेरा युवा भारत, हाथरस एवं जिला पूर्ति कार्यालय, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में ’’5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी)’’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ’सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)’ की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी समझ प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओ को ’किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री)’ एवं वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया गया। उन्होंने बताया कि किसान पंजीकरण से लेकर खाद्यान्न क्रय, भंडारण एवं वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया किस प्रकार चरणबद्ध ढंग से संचालित होती है।

जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर संचालित विभिन्न अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास के महत्व को रेखांकित किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 7 युवाओं का चयन किया गया है, जिनमें ’’सूरज, सौरभ, अम्बे रावत, रामू दीक्षित, दीपक, संदीप, धर्मवीर’’ शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी तंत्र की जमीनी कार्यप्रणाली से परिचित कराना एवं उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है।

कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा- 12 मई 2026 हाथरस मंडी (क्रय केंद्र संचालन का अध्ययन), 13 मई 2026 भारतीय खाद्य निगम, हाथरस (भंडारण एवं गोदाम प्रबंधन), 14 मई 2026 उचित दर की दुकान (सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन), 15 मई 2026 समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण।

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए न  केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का एक सशक्त माध्यम भी प्रदान करता है।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...