नगर के सैकड़ों वर्ष पुराने रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आज कर्मयोग सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सिकन्दराराऊ धर्मेंद्र चौहान से भेंट की। उपजिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि पूर्व में संगठन द्वारा दिये गए ज्ञापन को नगरपालिका भेज दिया गया है। शीघ्र ही अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया जाएगा और नगरपालिका के सहयोग से मुनादी आदि कराके उसकी स्वच्छता आदि पर सहयोग किया जाएगा। इसके बाद विवेकशील राघव, कमलेश शर्मा तथा कवि एवं अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा कि इस शनिवार तक क्या होता है। यह देखने का विषय है। रविवार की बैठक तक स्थिति साफ हो जाएगी। उस बैठक में सर्वसमाज की सहमति से आगे निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि जीटी रोड पर नगर में प्राचीन रामबाग मंदिर स्थित था जो की भूमि के स्वामित्व को लेकर पनपे विवाद और मंदिर की अनदेखी के कारण यह मंदिर जर्जर हालत में पहुंच गया। धीरे-धीरे लोगों ने यहाँ पूजा करने के लिए आना भी छोड़ दिया। मंदिर के पास में दूसरे संप्रदाय के लोगों के मकान हैं। उन्होंने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और मंदिर में गंदगी का भारी साम्राज्य है। जिससे धर्म प्रेमी सनातनीयों में भारी रोष व्याप्त है।
इस दौरान रिंकू शर्मा, पंकज पण्डा, राम जादौन, गजेंद्र चक, पंकज शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें