बुधवार को सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। स्कूल में बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई तथा मिठाई खिलाई गई।
अमोल चंद पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र दिव्यांश कुमार ने 89 प्रतिशत, काम्या वार्ष्णेय ने 88 प्रतिशत, सेजल पुंढीर ने 86 प्रतिशत, प्रार्थना शर्मा ने 85 प्रतिशत, उज्जवल यादव ने 85 प्रतिशत, रुबाब अंबर ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय एवं सागर वार्ष्णेय द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य में इसी तरह अपने अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल एवं समस्त अध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी।
@#samachar24news








एक टिप्पणी भेजें