सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडी समिति परिसर में चोरी की घटना एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाथरस आढतिया एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी तथा सीओ को दिया ज्ञापन





हाथरस। 

मण्डी परिसर में हुईं चोरी की घटना से व्यापारियों मे दहशत एवं आक्रोश व्याप्त है। हाथरस आढतिया एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल  उपजिलाधिकारी, सभापति राज बहादुर व क्षेत्राधिकारी सदर  योगेंद्र कृष्ण नारायण से मिला। 

व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा के मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सुरक्षा व्यवस्था में लगे संसाधन शोपीस बने हुए हैं दिनदहाड़े व्यापारी के यहां चोरी हो जाती है। उसके बाद वारदात खोलने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाता हैं। तब मंडी परिसर में लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरे खराब मिलते हैं । जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिस तरह से मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और संसाधनों के खराब होने से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मंडी परिसर में स्थित गार्ड का जो कार्य है, वह नहीं करते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से मंडी परिसर में गस्त भी नहीं करते हैं। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इन्हीं सब बातों का फायदा उठाते हुए कल व्यापारी के साथ इतनी बड़ी घटना हो जाती है फिर भी मंडी सचिव के द्वारा सीसीटीवी कैमरा को सही करने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है ऐसे मंडी सुरक्षा में लगे गार्ड और सीसीटीवी कैमरों का कोई औचित्य नजर नहीं आता है। जो मंडी परिसर में स्थित व्यापारियों की को सुरक्षा मुहैया करा सके या वारदात होने पर सीसीटीवी कैमरा की मदद से उनका खुलासा हो सके। 

अंत में व्यापारियों ने सदर के दोनों अधिकारियों से मांग की कि इस चोरी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए और ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी का एनकाउंटर किया जाए । जिससे भविष्य में इस तरह की व्यापारियों के साथ किसी भी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। सदर के दोनों अधिकारियों ने इस चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा का आश्वासन दिया है और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का भी आश्वासन दिया है। 

इस अवसर पर प्रवीण वार्ष्णेय, उमाशंकर वार्ष्णेय, अरुण कुमार अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय,अंकुर अग्रवाल,योगेंद्र वार्ष्णेय,चौधरी भीकमबर सिंह,सौरव अग्रवाल-

,दीपक अग्रवाल,विनोद शर्मा,राकेश गुप्ता,नरेंद्र बंसल,कुलदीप,अमर शर्मा,मनोज,शिव शंकर गुलाटी-

,दीपक वार्ष्णेय,मयूर अग्रवाल ,भानु प्रकाश,मनीष अग्रवाल,विशन गुप्ता,पिन्नी लाल,अमित अग्रवाल,मुकेश बंसल,ऋतिक बंसल,पीयूष अग्रवाल,लक्ष्मण खंडेलवाल ,प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...