विकास भवन के सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बेमौसम बारिश एवं अन्य दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय , विशिष्ट अतिथि हाथरस विधायक अंजुला माहौर , भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बृजेश चौहान , मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित , उप कृषि निदेशक निखिल देव तिवारी उपस्थित रहे।
जनपद में करीब 28245 कृषकों ने रबी अभियान हेतु फसल बीमा योजना अंतर्गत पंजीकरण किया गया जिसके सापेक्ष लगभग 495 किसानों की शिकायत टोल फ्री no पर प्राप्त हुई थी। आज समारोह में 5 किसान को सांकेतिक चेक वितरण किया गया है एवं 10 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसान बंधु सतत कृषि की तरफ बढ़ें एवं खाद का संतुलित प्रयोग करें साथ ही प्राकृतिक खेती पर भी जोर दिया गया।
हाथरस विधायक अंजुला माहौर ने किसानों को भविष्य में जागरूक होने एवं अधिक से अधिक बीमा कराने हेतु प्रेरित किया । मिलेट यानी मोटा अनाज की खेती करने हेतु भी किसानों से अपील की ।
मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने गौ आधारित खेती पर जोर देते हुए प्राकृतिक खेती की ओर जाने हेतु एवं भविष्य में खाद , बीज क्रय करने हेतु फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु किसानों से अपील की।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें