गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तिरंगा मार्च का किया आयोजन

सिकंदराराऊ :  

   गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियो और अन्य वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए गावों से कस्बा की ओर निकले । तिरंगा मार्च कस्बा में जी टी रोड होते हुए गुजरा । 

तहसील अध्यक्ष कमलेश बाबू के नेतृत्व में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली के दौरान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। रैली में किसानों ने पर चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियो एवं अन्य वाहनों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।  रैली कस्बा के जीटी रोड होते हुए गुजरी जिसका समापन नेहरू पार्क में सभा के साथ हुआ। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा । कार्यक्रम के दौरान देश के अमर शहीदों को याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई  । इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला महासचिव साजिद अली, नगर अध्यक्ष जाहिद अली, प्रवक्ता उदयवीर सिंह, उम्मेद अली आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2