बाईक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल

सिकंदराराऊ : 

      एटा हाईवे पर स्थित मुग़लगढी मटर प्लांट के सामने ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी, दोनों बाईक सवार नीचे गिर गए | इलाका पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया | 

थाना सिकंदराराऊ के गांव तालिमपुर निवासी हरिशंकर और राजेश एटा रोड स्थित मुगलगढी मटर प्लांट से मजदूरी का कार्य करके घर वापस लौट रहे थे | प्लांट के बाहर रोड़ पर सामने से रॉंग साइड आ रहे लापरवाही से ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी | दोनों बाइक सवार युवक नीचे गिर गए, इलाका पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2