प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय के प्रांगण में 76 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रबुद्ध शैलानी , शिव कुमार जैन द्वारा धवजारोहण किया गया । श्री शैलानी ने छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और सभी छात्र छात्राओं को डॉ भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का उपदेश दिया।
समाज प्रिय रत्न ने स्वर्गीय चंद्रपाल शैलानी को स्मरण करते हुए छात्र छात्राओं को उन के सिकंदराराऊ में शिक्षा को बढ़ाने और जन जन तक शिक्षा पहुंचने के यथार्थ प्रयासों के बारे में सभी उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया।
देवेन्द्र दीक्षित शूल ने सभी छात्र छात्राओं को कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी व हास्य कविताओं से सभी को मनोरंजित किया।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन नदीम ने किया।
कार्यक्रम में आयुष शैलानी, सिद्धार्थ शैलानी, प्रमोद , वीरेन्द्र पाल शैलानी, पदम सिंह, अवनीश गौतम, पूर्व चेयरमैन विमलेश शैलानी , सुमन शैलानी, विनीता शैलानी, हर्षवर्धन, यशवर्धन, संदीप, शिवम, अर्चना, अंजली, सना सैफी, उमरा, शालिनी, फिजा, तुलसी, आयशा, सानिया, नदीम आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें