कोतवाली क्षेत्र के गांव महामई सलावत नगर में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर नामजदों ने पीड़ित व उसकी पत्नी व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव महामई सलावत नगर निवासी दलवीर सिंह पुत्र डालचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि खेत की मेड़ के विवाद को लेकर गांव के ही रामदास पुत्र गेंदा लाल, श्योराज , कन्हैया लाल पुत्रगण रामदास , अजय पुत्र निहाल सिंह गाली गलौज करते हुए आए । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर आई पत्नी व पुत्र के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी । जिससे मां बेटा भी घायल हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें