उपजिलाधिकारी, तहसीलदार , नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ व हसायन न्यायालयो के कार्यालयो में व्याप्त अनियमितताएं तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी थी । हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।


सिकंदराराऊ 

बतादें कि दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं जनता उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात पेशकार द्वारा वाद पत्रावलियो में हेर फेर करने व अवैध धन वसूलने तथा वादकारियो से अभ्रद्र व्यवहार से बेहद परेशान है । पेशकार की बार बार शिकायत किए जाने के बाबजूद कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ता काफी परेशानियों का समाना कर रहे है । इसके साथ ही नायब तहसीलदार कार्यालय में अविवादित पत्रावलियों को जानबूझकर खारिज करना व पत्रावलियों का गायब होने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन वादों का निस्तारण हो जाता है उन आदेशों को खतौनी में दर्ज नहीं किया जाता है और जानबूझकर खतौनियों पर गलत आदेश व हिस्सा दर्जकर पीड़ितो से धन ऐठा जा रहा है। तहसील के समस्त कार्यालयो में दलाल सक्रिय हैं। अधिवक्ताओं द्वारा उक्त मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई । किंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई । उक्त मामला दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र अंजना द्वारा अब गठित संघर्ष समिति को सौपा गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने हेतु दो दिन हड़ताल कर चेतावनी दी गई है। संघर्ष समिति ने कहा है कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो संघर्ष समिति आंदोलन करने को बाध्य होगी। उक्त हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही ।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2