कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर में खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव इकबालपुर निवासी विनोद पुत्र शिशुपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव के ही दूरबीन पुत्र मुंशी लाल, नीरज, विकास पुत्र दूरबीन , अखिलेश पुत्र सिंहपाल सिंह खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें