सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में किया गया भव्य परेड का आयोजन

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने परेड की ली सलामी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों को किया  सम्मानित


हाथरस। 

 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य परेड का आयोजन किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन धर्मवीर प्रजापति द्वारा ग्रहण किया गया । इस भव्य परेड के समय  विधायक सदर ,  विधायक सिकन्द्राराऊ,  विधायक सादाबाद, जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी हाथरस व जनपद के पुलिस/प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथि गण, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु तथा विद्यालयो के शिक्षक व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे ।  हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया व राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (द्वितीय कमाण्डर),  सुशील कुमार, उ0नि0सशस्त्र पुलिस (तृतीय कमाण्डर) द्वारा सहयोग किया गया । परेड में कुल 8 टोलीयों ने भाग लिया, जिसमें सिविल पुलिस, पुलिस लाइन प्लाटून, पीएसी, महिला पुलिस शामिल रही । इन टोलियों के अतिरिक्त मोटरसाईकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, वज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाडियो द्वारा भी परेड में भाग लिया गया । सर्वप्रथम परेड ग्राउन्ड पर परेड का आगमन हुआ, जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा का मंच पर आगमन हुआ, जिन्हें परेड द्वारा सलामी दी गयी । इसके उपरान्त  परेड ग्राउन्ड पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन  धर्मवीर प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी । तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा शांति के प्रतीक गुब्बारे छोडे गये । मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण वाहन से पुलिस अधीक्षक  के साथ परेड का निरीक्षण किया गया । इसके उपरान्त परेड द्वारा हर्ष फायर कर, मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड व उपस्थित अधिकारियों कर्मचारीगण व अन्य लोगो को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ ग्रहण करायी गयी । 

 मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग,  धर्मवीर प्रजापति ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भव्य परेड के लिए परेड कमांडर तथा उनकी समस्त टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं । मुख्य अतिथि बताया गया कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है । यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है । 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि   व पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने व विशिष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह/पुरूस्कार वितरण किया गया । साथ ही परेड कमान्डरों को भव्य परेड का आयोजन करने हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । 

 तत्पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रामचन्द्र अग्रवाल कन्या इण्टर कॉलेज, श्रीमती रामश्री देवी कन्या इण्टर कॉलेज (सादाबाद), कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हाथरस, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी, दून पब्लिक स्कूल, सीमैक्स इन्टरनेशनल स्कूल सासनी, सेन्ट फ्रांसिस इण्टर कॉलेज हाथरस, बीएलएस पब्लिक कॉलेज हाथरस, मातृछाया साधना केन्द्र हाथरस आदि के बच्चों ने भाग लिया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र/स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि  को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा परेड में सम्मलित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार बन्धु एवं स्कूली बच्चे एवं स्टाफ तथा सम्मानित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...