सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 76वाँ गणतंत्र दिवस

  सिकंदराराऊ।                                                           महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में 10.00 बजे ध्वजारोहण कर की। 

इस सुअवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी  विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक अमित भारद्वाज , उत्तर प्रदेश, के संदेश का वाचन प्राध्यापकों, अन्य कर्मियों एवं छात्र- छात्राओं के समझ किया। इसके उपरांत महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन की अध्यक्षता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत,  कविता पाठ, नृत्य का प्रस्तुतिकरण छात्र- छात्राओं ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में गगन, मधु, प्रवेश ने देशभक्ति गीतों का गायन किया। अभिषेक एवं विपिन ने राष्ट्रप्रेम जाग्रत करने वाली कविताओं का पाठ औऱ वर्षा, सोनाली, नितिन, नारायण आदि छात्रों ने अमर शहीदों की शहादत को स्मरण करने वाले ओजस्वी भाषण दिए। महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने महात्मा गाँधी, बाबा साहेब, भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, सुभाषचंद्र बोस, विरसा मुंडा, उधम सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, ज्योतिवा फूले आदि के प्रति स्लोगनों का उद्घोष कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महाविद्यालय के प्रांगण एवं वातावरण को राष्ट्रमयी भावना से ओतप्रोत कर दिया। डॉ. हिमांशु राय ने भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया एवं राष्ट्रीय नीति-निर्माताओं के मन-मस्तिष्क में उभरने वाली भारत निर्माण की संकल्पना को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा।

 प्रो. मंजू उपाध्याय ने कार्यक्रम में सहभागी समस्त छात्र- छात्राओं का राष्ट्रीय नायक-नायिकाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति वैचारिक प्रबोधन कर उनमें राष्ट्रीय भावना, समर्पण, सद्भावना, श्रद्धा जाग्रत किया, जिससे छात्र- छात्राओं के ह्रदय-मन में 'सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दुस्तां हमारा' की संकल्पना प्रफुल्लित हो सके।

 गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का सारगर्भित एवं जीवन मूल्यों में साकार परिवर्तन करने वाले आशीर्वचन एवं बौध्दिक प्राप्त हुए।  प्राचार्या ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत द्वारा विगत 75 वर्षों में समाज के वंचित, शोषित, उपेक्षित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं वैचारिक उत्थान की दिशा में अशेष रह गए लक्ष्यों एवं उदेश्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण मनोयोग, करुणा, सहानुभूति एवं समानभूति के आधार पर कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

 प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को 'स्टूडेंट पुलिस ट्रेनिंग ओरिएंटेशन प्रोग्राम' के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

 कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। इस सुवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार परमार, अरवेश कुमार,  बृजमोहन, रॉय सिंह एवं अन्य जन की गरिमामयी उपस्थिति रही।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...