सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांस्कृतिक पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं पूर्व छात्र परिषद गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

सिकंदराराऊ। 

स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में  सांस्कृतिक पर्व मकर संक्रांति के  पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं पूर्व छात्र परिषद गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद कुमार ने हिंदुत्व की ध्वजा फहराने वाले स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविंद कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने संपूर्ण जीवन राष्ट् हित के लिए समर्पित कर दिया तथा हिंदुत्व की मिसाल को शिकागो तक जलाने का कार्य किया। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा की उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको आज के बदलते परिवेश में युवाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज का काल संक्रमण काल है । इस प्रकृति से हमें शिक्षा लेनी होगी आज केवल सूर्य दक्षिण से उत्तरायण ही नहीं हुआ है । मानव में विकृतियां भी तीव्रता से परिवर्तन का कार्य कर रही है ऐसे समय में नैतिक पक्ष पर विशेष बल देना  होगा । जिसकी मिसाल महाकुंभ पर देखी जा सकती है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति की विरासत है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने कहा कि हिंदू संस्कृति की रक्षा से ही हिंदुत्व की रक्षा हो सकती है।  इस अवसर पर भैया बहनों ने भोजन मंत्र के पश्चात पंक्तिबद्ध खिचड़ी भोज किया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी प्रश्नतापूर्वक सहभाग किया तथा कार्यक्रम का संचालन दान सहाय ने किया। 

 कार्यक्रम में समाजसेवी नीरज वैश्य , राजेंद्र मोहन सक्सैना, मनोज वार्ष्णेय ,  विपिन लाल कुमार पूर्व प्रचारक, तहसील प्रचारक तुलसीदास, प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर , निरंजन लाल , प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर , कवि शिवम कुमार आजाद, प्रशान्त विक्रम, सरिता,रीना सिंह,  ब्रजेश चौहान, रक्षपाल सिंह, आचार्य एवं आचार्या बहिनें उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...