सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिव्यांग जन स सेवा ईश्वर की सेवा के समान : स्मृतिरानी गौतम

हाथरस  

  रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के सौजन्य नववर्ष मंगलमय स्वागत के साथ कार्यक्रम संस्था प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी स्मृति रानी गौतम, डॉ एम एल रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, वासुदेव माहौर, मुकेश जैन, दीपक शर्मा, राजमाला, पीयूष रावत ने संयुक्त रुप से सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती  के छाया चित्र पर  माल्यार्पण कर संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत व दीपक शर्मा ने मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र व 

श्री भगवान कृष्ण वांके विहारी जी का छाया चित्र भेंट कर स्वागत किया। स्वागत में दिव्यांग जन बच्चों ने स्वागत गान के माध्यम से नववर्ष का स्वागत करते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी अतिथियों का मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर तालियां बजाने पर मजबूर किया । 

अतिथियों के करकमलों से संस्था की ओर से 67 दिव्यांगजन बच्चों को कम्बल, गर्म स्वेटर  वितरण , दिव्यांग मूक-बधिर एक अनाथ बच्चियों के जन्म दीन व नब बर्ष के स्वागत में केक काट कर बच्चियों को आश्रीवाद दिया । 

संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत ने संस्था के स्थापना से आज तक किए कार्य विवरण की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि मैंने स्वयं दिव्यांगता को  देखा है । अपने उक्त समय में साथ छोड़ देते हैं । यह भी नजदीक से देखा है और इस कष्ट को झेल कुछ शेष नहीं बचा कि इन का दर्द क्या होता है। वर्ष 1992 में स्थापना कर दिव्यांग आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस में चैरिटेबल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए । शिक्षा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना मेला के माध्यम से कम्पनी में नौकरी करने भेज दिया जाता है । 

मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग जन  अधिकारी स्मृति रानी गौतम ने उक्त कार्यक्रम आयोजित संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे दिव्यांग जन की सैवा करने का सौभाग्य नोकरी के प्रथम वर्ष में प्राप्त हुआ। मैं अपना सौभाग्य मानती हूं। दिव्यांग सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। ईश्वर संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत को शक्ति दे जो कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है , सराहना योग्य है।

 संस्थापक एवं अध्यक्ष जैन साहब ने संस्था के कार्य कलापों के वारे में जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत से जुड़ कर कार्य करने का सौभाग्य समझा और समाज हित में होने वाले  कार्यक्रमों में सहयोग करने का वायदा किया । 

डौली माहौर वासुदेव माहौर ने कहा कि मुझे अपने पिता जी के साथ संस्था  पर आने का सोभाग्य प्राप्त होता रहा है । अव संस्था के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में मुझे दिव्यांग जन के साथ रहने का अवसर मिलता है। यहां आने में हम को बहुत आनंद आता है। जब मैं संस्था अध्यक्ष रावत जी के साथ तन मन धन से रहता हूं । 

 दिव्यांग बच्चों को उद्योगपति प्रकाश कुमार, सुभम शर्मा ने ‌माता जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर 70 दिव्यांग मूक-बधिर, द्रष्टि हीन , मानसिक बच्चों को भोजन कराया एवं सुभम शर्मा ने आवश्यकता को देखते हुए संस्था प्रांगण में टाइल लगवाने का आश्वासन दिया। 

 संचालन दीपक शर्मा, पीयूष रावत ने किया। 

इस मौके पर अर्चना देवी , पुष्पा देवी, हेमा, सीमा , जेमन्ती देवी , विकास, पन्ना लाल , सन्ध्या , रानी, प्रीती रावत, स्वीटी, विनीता तिवारी, गौरव, कल्पना आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...