एटा रोड स्थित गांव फुलरई के पास बाइक सवार दो छात्रों को अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए, इलाका पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |
थाना सिकंद्राराऊ के गांव टोली निवासी ऋतिक पुत्र विवेक,नगला शंकर निवासी अभिनव पुत्र दिनेश परीक्षा देकर सिकंद्राराऊ से अपने गांव की ओर जा रहे थे | गांव फुलरई के पास अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने बाईक को टक्कर मार दी | दोनों छात्र नीचे गिर गए इलाका पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें