सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

सिकंदराराऊ।

कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकंदराराऊ, थाना हाथरस जंक्शन व थाना हसायन क्षेत्रांतर्गत हुई चोरियों की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 3 चोरों को  गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर,1600/- रुपये नगद व घटना मे प्रयुक्त 1 कार बरामद हुए हैं । 

अवगत कराना है कि दिनांक 17.12.2024 को भंवरपाल पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम उमरावपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकंदराराऊ पर सूचना दी कि दिनांक 16.12.2024 को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उसके प्लॉट से बकरी चोरी कर ली है। वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 08.01.2024 को थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 चोरों  जान मौहम्मद पुत्र इस्लाम निवासी आकाशवाणी रोड काले बाबू का तकिया थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद ,  अरमान पुत्र नासिर निवासी जन्नती मस्जिद के पास मोहल्ला हबीबगंज थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद व  राशिद पुत्र जैनुद्दीन निवा सी काले बाबू की तकिया के पास उर्दुनगर थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर,1600/- रुपये नगद व घटना मे प्रयुक्त 1 माइक्रा कार नं0- UP80 BV 9990 बरामद हुए है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

 गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ मे अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हम लोग मिलकर बकरे /पशु चोरी व टप्पेबाजी का काम करते है। हमने दिनांक 16.12.2024 की रात में ग्राम उमरावपुर मे एक घर से 2 बकरी चोरी की थी तथा चोरी की गई बकरियो को हम लोगों ने फिरोजाबाद पैठ मे बेच दिया था। उन रुपयो को हमने आपस मे बराबर-बराबर बांट लिया था । जो रुपये हमसे बरामद किये है यह उन्ही बकरियों के बेचने से प्राप्त रुपयों में से बचे हुए हैं।

इसी क्रम में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.12.24 को उनके द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र से भेड-बकरी चोरी की थी । जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर मु0अं0स0 433/24 धारा 331(7) बीएनएस पंजीकृत है तथा उनके द्वारा दिनांक 20.01.24 की रात को थाना हसायन क्षेत्र में एक घर में से जेवरात भी चोरी किये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना हसायन पर मु0अ0सं0 20/24 धारा 380 भा0द0वि0 पंजीकृत है । उक्त घटनाओं का भी सफल अनावरण करते हुए पुलिस द्वारा अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही हैं।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...