नगर की मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सुभाष चंद्र शर्मा, भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, पूर्व सैनिक श्रीकृष्ण दीक्षित ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन नवीन दीक्षित ने किया ।इस अवसर पर बच्चों को देश की आजादी की खातिर अपने प्राण गंवाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया तथा संविधान की जानकारी दी गई। बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी द्वारा अतिथियों का फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुभाष चंद्र शर्मा, हरपाल सिंह यादव, श्रीकृष्ण दीक्षित, नवीन ददीक्षित, विशाल पचौरी, उत्कर्ष पाठक, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।
@samachar24news



एक टिप्पणी भेजें