सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामवीर उपाध्याय उत्तर प्रदेश की राजनीति के जननायक थे : प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

सिकंदराराऊ। 

हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज पर जनपद जनक स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के समर्थकों द्वारा पंडित रामवीर उपाध्याय पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विचार गोष्ठी के साथ-साथ रामवीर उपाध्याय के छवि चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं प्रसादी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आये केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता प्रोफेसर एस.पी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय एवं सांसद अनूप बाल्मीकि के अलावा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता चिराग उपाध्याय ने अति वरिष्ठ अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में आये अतिथियों का आयोजक रानू पंडित, आशीष दीक्षित, आकाश दीक्षित, शैंकी पाठक, रिंकू शर्मा, अमित शर्मा, लव पंडित एवं दुर्गेश पचौरी ने गर्भजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

मुख्य अतिथि एस.पी सिंह बघेल के भाषण के दौरान पंडाल में हजारों की संख्या में एकत्रित जनसमूह पंडित रामवीर उपाध्याय अमर रहे एवं एस.पी सिंह बघेल जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से गुंज उठा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामवीर उपाध्याय के रूप में मैंने अपने एक खास मित्र को खोया है। उनके आलीशान कपड़े, चश्मा, घड़ी पहनने के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियों के शौक को कभी नहीं भुलाया जा सकता। रामवीर उपाध्याय केवल एक मंत्री ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के जननायक थे। उनको असली श्रद्धांजलि यहां पर बैठे उनके वंशज को आगे बढ़ाकर पूर्ण होगी । 

सांसद अनूप बाल्मीकि ने रामवीर उपाध्याय को अपना प्रेरणा पुरुष बताया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने समूचे जन मानस को अपने संबोधन के दौरान कई बार भावुक किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा ने की एवं संचालन आशीष दीक्षित ने किया। 

इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, चेयरमैन हर्ष कांत कुशवाहा, उमाशंकर गुप्ता, सोनू चौहान, सोमेश यादव, प्रवेश परमार, मनोज बघेल, बबलू सिसोदिया, रिंकू जादौन, बनी सिंह बघेल, मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, संतोष शर्मा, अरविंद शर्मा, राजू पंडित, संजय, शीलेंद्र शर्मा, देवेंद्र बघेल, सत्यवीर व्यास, शिव सिंह लोधी, रामशंकर तिवारी, रामकुमार  शर्मा, मुरारी लाल देसाई, डॉ0 श्रीकांत त्रिवेदी, देवेंद्र राघव, रामकिशोर शर्मा ,पंकज पचौरी , नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, कमलेश शर्मा,  इंद्रदेव पालीवाल आदि  आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...