अखिल भारतवर्षी य यादव महासभा के जिला संयोजकों का अलीगढ़ मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी ने किया भव्य स्वागत
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए निःशुल्क सदस्यता अभियान का शुभारम्भ तहसील परिसर सिकन्द्राराऊ में किया। अलीगढ़ जनपद के जिला संयोजक विनय यादव , हाथरस जनपद के जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव , एटा जनपद के जिला संयोजक दलबीर सिंह यादव व कासगंज जनपद के अमित यादव को जिला संयोजक बनाये जाने पर महेश यादव संघर्षी ने मण्डल के सभी संयोजकों को माल्यार्पण कर व शाल उढ़ाकर भव्य स्वागत सम्मान किया।
मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी ने बताया कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा। साथ ही अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जनपदों के नवनियुक्त संयोजकों को नई जिम्मेदारी की बधाई देता हूँ। साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से आपको नई जिम्मेदारी दी है उसको आप सभी लोग ससमय पूर्ण कर सदस्यता रसीदों को प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का कार्य करें। साथ ही सजातीय बन्धुओं से भी अपील करता हूँ कि प्रदेश नेतृत्व ने यादव समाज को जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया है। अधिक से अधिक लोग सदस्य बनें।
बैठक की अध्यक्षता समीर यादव एडवोकेट ने की व संचालन गौरव यादव एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से रवीश कुमार यादव,रिंकू यादव, दिनेश यादव, सचिन यादव,शैलू यादव, कवि शिवम कुमार आजाद, हास्य कवि पंकज पंडा,श्रीनिवास मुनीम जी, गगन यादव, जितेन्द्र यादव एडवोकेट, तेजवीर यादव, सुधीर यादव, हरेन्द्र यादव, संजीव यादव, देवेन्द्र यादव,सत्यवीर यादव एडवोकेट,उपेन्द्र यादव, राहुल यादव एडवोकेट आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें