व्यापारियो से की जल निगम के अधिकारियों ने बातचीत

सिकंदराराऊ : 

    कस्बा सिकंदराराऊ में चारों तरफ जल निगम द्वारा सड़कें खोदकर पानी की पाइपलाइन  डाली जा रही हैं| 

 जल निगम के कर्मचारियों द्वारा सके तो खुद दी गई है लेकिन सड़कों मरम्मत नहीं की गई है

 जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है | 

 शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपी जिला अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से ज्ञापन के माध्यम से मांग करी थी कि  बाजार में सड़के ना को दी जाए जिसको लेकर उप जिलाधिकारी ने जल निगम अधिकारियों से वार्तालाप करके व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया था कि जल निगम अधिकारियों द्वारा बाजार का सर्वे किया जाएगा तभी आगे कार्य किया जाएगा | 

 रविवार को जल निगम के अधिकारी जैसे ही बाजार में पहुंचे तो व्यापारियों ने अधिकारियों को घेर लिया | 

 जल निगम अधिकारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर व्यापारियों से वार्ता की | व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि बाजार में पाइप लाइन डालने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाजार में दुकान बनी हुई है कोई भी घर नहीं है | जिसको लेकर जल निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारी आकर  बाजार का सर्वे करेंगे, तभी कार्य आगे किया जाएगा | 

 इस मौके पर  व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, भाजपा नेता विजय भारत कुलश्रेष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता गिरीश चंद्र पटेल,कुलदीप दरगढ,अमर दरगढ, विनय माहेश्वरी, अभितेश वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे  |



@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2