कोतवाली में 92 वाहनों की 15,13,600 की हुई नीलामी

सिकंदराराऊ : ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कोतवाली में  उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में 92 वाहनों की 15,13,600 रूपए की नीलामी की गई । 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा कोतवाली परिसर में खड़े लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल/सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली में एमबी एक्ट में दाखिल हुए 92 वाहनों का मूल्यांकन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कराया गया था। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान , क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम के द्वारा 92 वाहनों की नीलामी कराई गई । नीलामी में जनपद व गैरजनपदों के 83 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार द्वारा अधिकतम बोली 15,13,600 रूपये लगाये जाने पर नीलामी प्रक्रिया उनके हक में पूर्ण की गई। नीलामी प्रक्रिया से प्राप्त 15,13,600 रूपए राजस्व की धनराशि को कोषागार में जमा कराया जायेगा ।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2