गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में हुआ सरस कवि सम्मेलन व मुशायरा

सिकंदराराऊ।

कई बरसों के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के तत्वावधान में एक सरस कवि सम्मेलन व मुशायरा  भद्रापाल सिंह चौहान एवं शायर मुनीम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने शमां रोशन कर किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। इस अवसर पर नगर के तमाम गणमान्य श्रोताओं ने काव्य रसपान का आनंद प्राप्त किया। 

डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी पुरदिलनगर,  प्रमोद विषधर, शिवम कुमार आजाद, धीरू वर्मा, पंकज पांडा, कुमार शिव संभव और विवेकशील राघव ने काव्य पाठ किया वहीं  अब्दुल बसीर कुरैशी, साबिर अली, साबिर काशिफ जमाल, डॉक्टर दानिश कैफी, जमीरउद्दीन, मुनीम जी, हम्ज़ा अली ,अरबाज सिद्दीकी ,वसीम बरकाती आदि ने शायरी पढ़ी।

कवियों और शायरों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी, विशाल कुरेशी, रिंकू ,वारिस शाह, शीलेंद्र पुंडीर, विनय पचौरी, इकबाल कुरैशी, हसनैन कुरैशी, परवेज चूड़ी वाले, सलीम वारसी,  प्रिंस व सोहेब ठेकेदार और सभासदों ने किया।



@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2