गणतंत्र दिवस पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कुमार ने कार्यक्रम का आरंभ किया एवं सेल्यूट नारे, राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत के सामवेत स्वरों से विद्यालय गूंज उठा l छात्र छात्राओं ने देश के शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए भाषण दिए एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रदर्शन किया l नाटकों के माध्यम से छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम आदि के प्रति सचेत किया गया l मानवी, गौरी शर्मा,आराध्या वार्ष्णेय के देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया l वहीं शहीदों के बलिदान का स्मरण कराने वाले नाटक पुलवामा अटैक को देखकर छात्र छात्राओं एवं सभी उपस्थित दर्शकों के नेत्र नम हो गए l
कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की इतने भव्य कार्यक्रम हेतु प्रशंसा की व गणतंत्र दिवस के बारे में बताया l
प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम संचालन में श्रीमती संध्या जादौन,श्रीमती ममता सिंह, संजय सिंह, सुमन प्रकाश यादव, सुनील वार्ष्णेय, ब्रजेश शर्मा एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा l
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें