सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार , एक ट्रैक्टर बरामद

सिकंदराराऊ। 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी के गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से चोरी का 1 महिन्द्रा ट्रैक्टर  बरामद हुआ है। जनपद हाथरस के अलावा अलीगढ, एटा व अन्य जनपदों में चोरी की घटनाऐ कारित करते है ।

अवगत कराना है कि दिनांक 10.12.2024 को श्याम सिंह पुत्र राम सिंह निवासी टीकरी खुर्द सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ने थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि दिनांक 08.12.2024 को समय करीब 21.00  बजे अपना ट्रैक्टर ट्रौला ग्राम के ही उमराव सिंह के स्पेलर के सामने खडा कर दिया था । जिसको अगली सुबह 05.00 बजे लेने पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रौला वहाँ नही था तलाश करने पर भी नहीं मिला । अज्ञात चोर द्वारा उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया है ।

  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 17/18.01.2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों राहुल उर्फ बीटू यादव पुत्र रामगोपाल  निवासी ग्राम पिलखतरजैत  थाना फरिहा  जनपद फिरोजाबाद,  कुलदीप यादव पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम पिलखतरजैत  थाना फरिहा  जनपद फिरोजाबाद, अमरुद्दीन उर्फ वकील पुत्र अजीजुद्दीन निवासी  हाथवन्त थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद,  इकबाल पुत्र घासी निवासी  मौहल्ला टंकी कस्वा व थाना बहजोई जनपद सम्भल को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । जिनके कब्जे से चोरी का 1 महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगणो ने पूछताछ में बताया कि हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदो में ट्रैक्टर चोरी करते हैं तथा चोरी करके उसको बेच देते है । दिनांक- 08.12.24 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रौला चोरी किया था, जिसको हम लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद सम्भल में बेच दिया था । साथ ही पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा पूर्व में जनपद में थाना सादाबाद, हाथरस जंक्शन व सहपऊ क्षेत्र में भी चोरी की थी तथा जनपद हाथरस के अलावा अलीगढ, एटा व अन्य जनपदो में ट्रैक्टर चोरी की थी ।  बरामद महिन्द्रा ट्रैक्टर के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उसने यह महिन्द्रा ट्रैक्टर एटा क्षेत्र से चोरी किया था । जिसके संबंध में थाना निधौली कला जनपद एटा में पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं,  जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद हाथरस के अलावा विभिन्न जनपदो में ट्रैक्टर चोरी की घटनाऐं कारित करते है। घटनाओं में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...