अहिल्या हुंकार रैली का किया गया आयोजन

सिकंदराराऊ : 

      सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव बसतोई पर अहिल्या हुंकार रैली का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल के नेतृत्व में किया गया | रैली की अध्यक्षता लाखन सिंह बघेल द्वारा की गई | रैली की शुरुआत से पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने झंडा फहराया  और मां अहिल्याबाई होलकर, मां सरस्वती और डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर रैली की शुरुआत की |

 रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, पंडाल चारों तरफ से खचाखच भरा हुआ था | 

 मंच से संबोधित करते हुए आगरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि हमारे देश में जो वीर सपूत शहीदों ने कुर्बानी दी है तब जाकर हम सभी को आजादी मिली है, यह गणतंत्र दिवस हम तब जाकर मानते हैं जब बाबा साहब अंबेडकर ने 2 साल 11 महीना 18 दिन में संविधान लिखकर देश को संविधान देकर न्योछावर किया था | बाबा साहब अंबेडकर ने हमें समानता का अधिकार दिया है | 

अंत में राकेश बघेल ने दूर दराज से आए हजारों की संख्या में लोगों का अभिनंदन किया |

इस अवसर पर गौरव बघेल जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, बबलू होलकर जिला पंचायत सदस्य अलीगढ़, मनोज बघेल जिला पंचायत सदस्य हाथरस, वीपी सिंह बघेल, योगेंद्र बघेल, अवधेश बघेल, ज्ञान प्रकाश बघेल, कैलाश नायक, शिवकुमार शर्मा, ठाकुर सिंह प्रधान, राजेंद्र बघेल,प्रधान देवेंद्र बघेल,सुरेश बघेल,अरविंद बघेल, अकील खान,प्रधान संजू बघेल,प्रधान भगवती प्रसाद बघेल, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मनोज, विपिन शर्मा, प्रधान महेश बघेल आदि मौजूद रहे |




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2