गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका में होगा कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल के प्रयासों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के हाल में नगर पालिका परिषद के सौजन्य से 26 जनवरी रविवार की शाम 8:30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया है।अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर  ने कर्मचारियों को व्यवस्था के निर्देश प्रदान कर दिए हैं।

 नगर के सभी कवि व शायर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। ज्ञातव्य हो की पूर्व में राष्ट्रीय उत्सवों गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते थे । यह परंपरा बीच में बंद हो गई। अब पुनः प्रारंभ की जा रही है। सभी शायर व कवि राष्ट्र प्रेम की कविताएं अवश्य लेकर आएं।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2