प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महासम्मेलन में 500 गरीबों को बांटे कंबल

सिकंदराराऊ :

 कस्बा सिकंदराराऊ के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विशाल व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया गया। महासम्मेलन का उद्घाटन विधायक पुत्र डॉ तरुण सिंह राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा रहे। महासम्मेलन के बाद  500 से अधिक गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए । 

 मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित मुरली कृष्ण मंगल धाम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले विशाल व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया गया । 

महासम्मेलन का उद्घाटन विधायक पुत्र डॉक्टर तरुण सिंह राणा द्वारा किया गया । महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी व कस्बा इंचार्ज मनु यादव मौजूद रहे। 

 महासम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी विमलेश माहेश्वरी व संचालन शिवम कुमार आज़ाद द्वारा किया गया । 

 मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत फूल मालाएं, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय, अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, संयोजक रितिक गुप्ता, महामंत्री इंद्रदेव पालीवाल व अभितेश वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष पारस गुप्ता, कपिल वर्मा, व विनय माहेश्वरी द्वारा किया गया। 

 महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा ही पुलिस की प्राथमिकता है, व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। 

 पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को भरोसा देते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। 

 महासम्मेलन के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने  पार्टी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ 500 से अधिक कंबल वितरित किए। 

 कंबल वितरण कार्यक्रम  दोपहर 12:00 बजे से  शाम 4:00 बजे तक चला। कोई भी असहाय व्यक्ति बिना कंबल के नहीं लौटा। 

 इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मुख्य संरक्षक गिरीश मोहन गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय, अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, संयोजक रितिक गुप्ता, महामंत्री इंद्रदेव पालीवाल व अभितेश वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष पारस गुप्ता, कपिल वर्मा, विनय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, अनिकेत गुप्ता चंचल, अंकुश उपाध्याय, उत्कर्षवर्ती पाठक, आकाश दीक्षित, कृष्ण कुमार राघव , पवन कुमार वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी कमलेश शर्मा, मीना माहेश्वरी, संतोष पौरुष, अमित वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, राज वार्ष्णेय, राजा गुप्ता, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, बृजमोहन गुप्ता, गिरीश चंद्र पटेल, निधीश राज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2