पुलिस अधीक्षक ने "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर थाना चन्दपा पर पुलिस, राजस्व कर्मचारियों एवं आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ

हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर थाना चन्दपा पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगणों एवं आमजन को शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलायी गयी । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्दपा श्रीमती विपिन चौधरी व थाना चन्दपा के पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसामान्य के लोग भी मौजूद रहे ।

 पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जन सामान्य को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भय होकर धर्म, जाति, वर्ग , समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि भारत में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है । भारतीय निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2011 से ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का शुभारंभ किया था । सम्पूर्ण भारत में इस वर्ष 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है । देश के नागरिकों को लोकतंत्र प्रणाली में मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है इसलिए हमें मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए ।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2