सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को शुक्रवार शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का आयोजन सिविल बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई । जिसमे अध्यक्ष अजय कुमार पुंढीर, सचिव संजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल राघव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम देवेंद्र राघव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष गिर्राज किशोर, सह सचिव प्रथम हिमांशु दीक्षित,सह सचिव द्वितीय अमित कुमार, सह सचिव तृतीय प्रवेंद्र कुमार, रंजीत रंजन होत्री ने शपथ ली ।
.@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें