नगर के सीपीएस गर्ल्स कॉलेज में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्राओं को गणतंत्र दिवस एवं देशभक्ति के बारे में बताया।छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाये तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव,प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग, कोऑर्डिनेटर श्रेया गोस्वामी, कमल सिंह, सीमा,गुंजन चौहान, रहमत, तनिष्का, लवली उपाध्याय, ज़ेबा नाज, सदफ़, शैलू यादव, अभय, अंशुल माहेश्वरी, आलोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें