बाजीदपुर कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य हनुमान शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता ने किया। श्री गुप्ता ने कहा कि संसार में हनुमान से बड़ा स्वामी भक्त कोई दूसरा नहीं हुआ। उनसे समाज को समर्पण एवं सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है।
शोभायात्रा में मां काली के स्वरूप अपने करतब दिखाते हुए चल रही थे। राधा कृष्ण, राम-सीता, हनुमान जी, खाटू श्याम की मनमोहक झाकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। पुष्पवर्षा से जगह-जगह स्वागत हुआ। सुरक्षा व्यवस्था की कमान बाजीदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संभाले हुए थे।
इस अवसर पर विनोद वर्मा, जय किशोर शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा ,भोले शर्मा, यानेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें