एटा - सड़क हादसा
एटा जनपद में पिलुआ थाना छेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर सुन्ना नहर पुल पर आज सुवह भीषण सड़क हादसा हों गया जिसमे दो बच्चों सहित चार की मौत हों गयी और 5 घायल हों गए। घायलों में दो को सैफई मेडीकल कॉलेज भेजा गया है। कुलदीप दिल्ली में नौकरी करता है और मैनपुरी का रहने वाला है। कुलदीप और रवि सगे भाई है और इनके पिता का नाम विनोद हैं। कुलदीप की आगामी 25 अप्रैल को शादी थी, खुद की शादी के लिए वो अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली से मैनपुरी जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाईवे 91 पर एटा में स्विफ्ट डिजायर कार सुबह लगभग 5 बजे नींद का झोंका आने से डिवाइडर से टकरा गयी।
इस भीषण सड़क हादसे में दो बच्चे आराध्या 1 वर्ष,नित्या 6 वर्ष, और दो युवक कुलदीप 24 वर्ष और गुलशन 23 वर्ष की मौत हों गयी। दो घायलों आदित्य, अंजना को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया गया है। तीन लोग रवि, विष्णु और सतेंद्र के मामूली चोटे आयीं है।
दुर्घटना के बाद थाना अध्यक्ष पिलुआ डीके सिंह ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को नकालकर मेडीकल कॉलेज भिजवाया गया है।
मृतका आराध्या और नित्या मृतक कुलदीप की भतीजी थीं और कुलदीप के घायल भाई रवि की बेटी थी। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं।
*बाइट - राजेश कुमार सिंह(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)*
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें