एटा।* प्राथमिक विद्यालय दहेलिया, जैथरा, विकासखंड जैथरा, में न्याय पंचायत वरना की संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन मुकेश कुमार, एआरपी गणित, जैथरा एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षक, बिंबसार बौद्ध के संयोजन में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
समस्त शिक्षकों को माह में प्रत्येक बच्चे का आंकलन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से एक बार करने की अपील की गई। शिक्षकों को निपुण संवाद के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों को दीक्षा एवं यू.ट्यूब के माध्यम से साझा किए जा रहे शिक्षक प्रशिक्षण वीडियो का अवलोकन, अध्ययन, और शिक्षण में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्र उपस्थिति नामांकन में वृद्धि हेतु अभियान के तहत समस्त शिक्षक संकुल द्वारा डोर-टू-डोर अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षक अभिभावकों के घर जाएंगे जो नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, और उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन करके उन्हें आयु संगत कक्षाओं में प्रवेश कराया जाएगा। असक्षरों का चिन्हांकन करते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत उन्हें स्वयंसेवको का भी चिन्हांकन किया जाएगा। दैनिक और साप्ताहिक शिक्षण योजना पर आधारित प्रभावी कक्षा शिक्षण कराने का संकल्प लिया गया है। कक्षा 9, 6, और 7 के छात्रों के लिए रिमीडियल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत, उल्लेखित दिशा निर्देशों के अनुसार शिक्षकों ने शिक्षण कार्य को निर्धारित किया और विद्यार्थियों को कार्यपुस्तिकाओं के अनुरूप अभ्यास कराया। विद्यालयों में कियाशील पुस्तकालय या रीडिंग कॉर्नर का नियमित संचालन किया जाएगा, ताकि छात्र इसका नियमित उपयोग कर सके।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें