ग्रामीण क्षेत्रों में महिला गोष्ठी कार्यक्रम किया हुआ आयोजन पोलिंग स्टेशन पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, कराई जाएगी साज सज्जा
एटा।* लोकसभा सामान्य निर्वाचन को आयोग की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रमों का सम्पूर्ण जनपद में भव्यता एवं जोर शोर के साथ आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता हेतु महिला गोष्ठी का आयाजेन किया गया, जिसमें समूह की महिलाओं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि एटा लोकसभा की विधानसभा 105-मारहरा, 104-एटा सदर एवं आगरा लोकसभा की विधानसभा 106-जलेसर में 07 मई को एवं फर्रूखाबाद लोकसभा की अलीगंज विधानसभा में 13 मई को मतदान हैं, जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशन में महिलाओं को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिला सदस्यों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं पंचायत सहायक के सहयोग से 22 अप्रैल को 186 ग्राम पंचायतों में, 23 अप्रैल को 193 ग्राम पंचायतों में एवं 24 अप्रैल को 190 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवनों, प्राथमिक पाठशालाओं, सामुदायिक भवनों, ग्राम संगठन कार्यालयों में आयोजित किए जाने लक्ष्य निर्धारित किया गया। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में वोट प्रतिशत को बढ़ाने हेतु मतदाताओं (विशेष रूप से महिलाओं को एक स्थल पर इकठ्ठा कर जागरूक करने हेतु गोष्ठी का आयोजन हेतु योजना प्रस्तावित की गयी जिसमे 22 अप्रैल को सभी विकास खण्डों की कुल 186 पंचायतों में जागरूकता गोष्ठी की गयी जिसमे कुल 8991 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। तो वहीं 23 अप्रैल को 193 पंचायतों में जागरूकता गोष्ठी की गयी जिसमे कुल महिलाओं 9002 द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभारी अधिकारी स्वीप डा0 एके बाजपेयी ने कहा कि मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 24 अप्रैल बुधवार को भी जनपद की चिन्हित 190 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस अवसर पर गोष्ठी में उप जिलाधिकारी सदर सुश्री भावना विमल सहित अन्य अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं उपस्थित महिलाओं आदि को वोटर गाइड का वितरण कराते हुए मतदाता शपथ दिलाई गई। महिलाओं से अपील की गई कि वे मतदान दिवस पर अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपने मत का निर्भीक होकर बिना किसी डर के मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं।
सुनील गुप्ता
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें