सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रथम चरण के मतदान हेतु गैर जनपद ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश तथा हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को किया गया रवाना



हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण दिनांक 19.04.2024 को होने वाले मतदान को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गैर जनपद ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन कार्यालय श्री हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह, चुनाव सेल प्रभारी एवं ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण सम्मिलित रहे । लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण दिनांक 19.04.2024 के मतदान हेतु जनपद सहारनपुर हेतु जनपद हाथरस पुलिस के कुल 212 अधिकारी/कर्मचारीगणों(जिसमें 18 उपनिरीक्षक व 194 आरक्षी/मुख्य आरक्षी) की ड्यूटी लगाई गई है तथा जवानों की भोजन व्यवस्था हेतु 02 मैसों को भी साथ में रवाना किया गया है । 


अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सकें ।  साथ ही पुलिसकर्मियों को बताया गया कि पोलिंग पार्टियों के साथ ही वाहनों में बैठकर पोलिंग बूथों पर जाये तथा चुनाव के दौरान पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी अधिकारियो के नम्बर अपने पास रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु अवगत कराया गया । समस्त पुलिस कर्मियों को डियूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने तथा अपना पहचान पत्र, ड्यूटी कार्ड साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करने हेतु व समय से ड्यूटी पर पहुँचने तथा चुनाव प्रकिया समाप्त होने के बाद ही ड्यूटी स्थान छोडने हेतु हिदायत किया गया  ।

तत्पश्चात लोक सभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वल्पाहार हेतु (फल, बिस्कीट, नमकीन, पानी की बोतल) तथा आवश्यक दवाईयाँ, ORS प्रदान करते हुए क्षेत्राधिकारी लाइन, कार्यालय  हिमांशु माथुर के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर वाहनों से ड्यूटी हेतु रवाना किया गया है ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...