सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना चंदपा क्षेत्रान्तर्गत पीएसी बल व पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा द्वारा लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत पीएसी बल व पुलिस बल के साथ थाना चंदपा क्षेत्रान्तर्गत गया , पैकवाड़ा, केमार, कुमरई, परसारा आदि स्थानों में फ्लैग मार्च, एरिया डॉमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान चौकी प्रभारी, पीएसी बल व पुलिस बल के मौजूद रहें । फ्लैग मार्च के दौरान लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा अवांछनीय व आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डोमिनेशन किया गया । सभी को लोक सभा चुनाव में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान लोगों से जनपदीय कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी तरह की अफवाह ना फैलाने तथा किसी भी तरह की अफवाह की जानकारी होने पर तुरन्त थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई  । फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया ।  लोकसभा चुनाव में आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालो लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई ।

इसी क्रम में फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र की जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिये लोगो को अवगत कराया गया कि लोक सभा चुनाव में किसी के प्रलोभन में न आये तथा सोच समझकर मतदान करें एवं अराजकतत्वों की सूचना समय से पुलिस को दें तथा चुनाव में भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया तथा माहौल खराब करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी । लोक चुनाव के मद्देनजर किसी भी तरह की सूचना व अफवाह की जानकारी तुरन्त थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई ।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...