थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त मंजीत कुमार पुत्र नेशपाल सिंह निवासी महमूदपुर असदपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें