सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तृतीय चरण के तहत विधानसभा एटा सदर, मारहरा एवं जलेसर में मतदान 7 मई को मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची वितरण को 121 नोडल अधिकारी नामित

एटा।* आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में तृतीय चरण के अन्तर्गत लोकसभा आगरा की विधानसभा जलेसर एवं एटा लोकसभा की विधानसभा मारहरा, एटा सदर में 7 मई को मतदान होना हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाने पर जोर दिया है। डीईओ ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएगी, जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर 121 नोडल अधिकारियों की तैनाती गई है, जो अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ सम्पर्क स्थापित कर शतप्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित करायेंगे एवं स्वयं भी घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण कार्य में सम्मिलित होंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तृतीय चरण में 7 मई को होने वाले मतदान को कृष्टिगत जलेसर विधानसभा में 37, मारहरा में 35 एवं एटा सदर विधानसभा क्षेत्र में 49 अधिकारियों की मतदाता पर्ची वितरित किए जाने हेतु ड्यूटी लगाई गई है। डीईओ ने तैनात किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैं कि वे सुविधानुसार 27 अप्रैल से 29 अप्रैल को मतदाता सूची बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर वितरण करायें।  मतदाता पर्ची वितरण की तहसील स्तर पर स्थापित कन्ट्रोलरूम के माध्यम से मॉनीटरिंग की जाए, जिससे कि शतप्रतिशत घरों में मतदाता पर्ची का वितरण हो। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डा0 एके बाजपेयी सहित अन्य समस्त नोडल अधिकारियों ने आवंटित बूथों पर पहुंचकर बीएलओ के साथ मतदाता पर्ची वितरण कार्य में सम्मिलित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं प्रत्येक मतदाता का मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जाए, इसी क्रम में प्रत्येक मतदाता को बीएलओ के साथ माध्यम से उनके घर तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है। मतदाता पर्ची वितरण होने से मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान करने में सुविधा होगी। डीईओ ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु हम सभी का अहम योगदान होना चाहिए, सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। नोडल अधिकारियों को दी गई सूची में बीएलओ के नम्बर उपलब्ध हैं। मतदाता सूची वितरण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...